वाहन जांच में डिफाल्टर बाइक चालकों से वसूला गया जुर्माना
वाहन जांच होने से शरारती तत्वों में हड़कंप मचा रहा
बेलदौर. नपं के थाना चौक समीप शनिवार की शाम पुलिस ने एसपी के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 15 हजार रुपए जुर्माना के तौर पर वसूली किया. जानकारी के मुताबिक पनसलवा बोबिल पीडब्ल्यूडी पथ के बेलदौर थाना चौक पर बेलदौर थाना के एस आई रामजीवन यादव ने सघन वाहन जांच में करीब तीन दर्जन वाहनों की जांच की. जिसमें 15 वाहनों के कागजात एवं हेलमेट समेत अन्य कमियां रहने के कारण जुर्माना के तौर पर 25 हजार रुपए की वसूली की गई. वाहन जांच होने से शरारती तत्वों में हड़कंप मचा रहा. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










