इंडियन पब्लिक स्कूल में उम्मीदों के साथ दसवीं कक्षा के छात्रों को दी गयी विदाई

Updated at : 17 Mar 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
इंडियन पब्लिक स्कूल में उम्मीदों के साथ दसवीं कक्षा के छात्रों को दी गयी विदाई

दीक्षांत समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन खगड़िया. शहर के गुलाबनगर में मंगलवार को इंडियान पब्लिक स्कूल परिसर में दसवीं छात्रों को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि नगर सभापति अर्चना कुमारी, शिक्षक नेता मनीष सिंह, डॉ. अमित आनंद, पत्रकार राजकिशोर सिंह, पुरूषोत्तम कुमार, प्रो अरविंद सिंह, सांसद निजी सचिव विकास कुमार व भाजपा के मीडिया प्रवक्ता मनीष कुमार राय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. कार्यक्रम का संचालन स्कूल के निदेशक विकास कुमार ने किया. स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. विदाई समारोह के दौरान कक्षा दशम के विद्यार्थियों ने मंच से अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किया. स्कूल में सत्र 2025–26 के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, भावनात्मक और प्रेरणादायक विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. विद्यालय परिसर में उत्साह, संगीत और उमंग का माहौल बना रहा. स्कूली बच्चों ने समूह नृत्य और युगल नृत्य ने अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर डॉ जैनेन्द्र नाहर,चन्द्रकिशोर चौधरी, डॉ दीपक कुमार, गोपी कृष्णा, संगीत कुमार बंटी, पंकज कुमार सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन