हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ईद-उल-फितर
शनिवार की सुबह लोग नये कपड़े पहनकर नमाज अदा करने ईदगाहों में जुटने लगे थे
गोगरी. अनुमंडल क्षेत्र में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया. एक माह तक चले रमजान के बाद ईद के मौके पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गयी. शनिवार की सुबह लोग नये कपड़े पहनकर नमाज अदा करने ईदगाहों में जुटने लगे थे. मुश्कीपुर, मलिया, मुश्कीपुर ईदगाह, रामपुर, शाह नगर जमालपुर, गोगरी स्थित ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा किया. नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी. छोटे-छोटे बच्चे बच्चियां रंग बिरंगे परिधान में सजे ईदगाह की रौनक बढ़ा रहे थे. बच्चे गुब्बारे, मिठाई आइसक्रीम, गोलगप्पे, चाट एवं खिलौना आदि खरीदने में मशगूल थे. ईदगाह और मस्जिद के बाहर मेले का नजारा लगा रहा. गोल गप्पे, चाऊमीन, आइसक्रीम सहित कई दुकानें मस्जिद और ईदगाह के बाहर सज गयी थी. नमाज अदा करने के बाद लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी. खासकर बच्चे ज्यादा उत्साहित दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










