सोनमनकी स्कूल में जागरूकता की उठी गूंज, बच्चों ने उठाया स्वच्छता का जिम्मा
निष्ठा द्वारा स्वास्थ्य पर संचालित कार्यक्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर प्रेरणादायक पहल किया गया
खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के सोनमनकी गांव के मध्य विद्यालय सोनमनकी में एसबीआई द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. निष्ठा द्वारा स्वास्थ्य पर संचालित कार्यक्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर प्रेरणादायक पहल किया गया. निष्ठा टीम द्वारा आयोजित विशेष अवेयरनेस कैंप में बच्चों को टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू और फाइलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के उपाय बेहद सरल और प्रभावी तरीके से बताया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. जागरूकता की इस पहल ने उनके सोचने का नजरिया ही बदल दिया. वे स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज्यादा सजग नजर आए. स्वच्छ भारत मिशन के तहत जब सफाई अभियान शुरू हुआ तो स्कूल के प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल पंडित ने झाड़ू उठाकर एक मिसाल पेश की. उनके इस कदम ने बच्चों में ऐसा जोश भरा कि पूरा स्कूल परिसर सफाई अभियान से स्वच्छ और सुंदर हो गया. बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए न सिर्फ सफाई की, बल्कि हमेशा स्वच्छ रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प भी लिया. इस सफल आयोजन को कोऑर्डिनेटर सावन सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया. जिसमें डॉ. अफरोज आलम, फार्मासिस्ट शिवम सिंह, एएनएम नेहा गुप्ता और लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार ने सहयोग किया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि एसबीआई ना केवल समाज के लोगों को आर्थिक लेन-देन कर समाज को विकास करने में सहयोग करता है, बल्कि ग्रामीण लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा देकर मानवता का मिशाल कायम कर सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










