नशे में पत्नी से मारपीट कर रहा युवक गिरफ्तार
Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :05 Oct 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन

नशे में पत्नी से मारपीट कर रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कैंजरी पंचायत के गवास बिंदटोली गांव की घटना, टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
बेलदौर.
थाना क्षेत्र के कैंजरी पंचायत स्थित गवास बिंदटोली गांव में नशे की हालत में पत्नी से मारपीट कर रहे एक युवक को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र विकास कुमार को बेलदौर पुलिस ने शराब के नशे में धुत होकर पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पकड़ा. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपित युवक अक्सर शराब पीकर घर आता था व पत्नी से झगड़ा व मारपीट करता था. शनिवार रात भी उसने इसी तरह की हरकत की, जिसके बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए टोल फ्री नंबर पर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक को शराब पीने व घरेलू हिंसा के आरोप में पकड़ा गया है. पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










