जदयू कार्यालय में मनायी गयी डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती, सदर विधायक बबलू मंडल ने उनके विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

Updated:
विज्ञापन

राजनेता ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी चिंतक और सच्चे समाज सुधारक भी थे.

विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित प्रधान कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई जयंती विधायक ने लोहिया के जीवन संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर डाला प्रकाश सदर विधायक बबलू कुमार मंडल के कचहरी रोड स्थित प्रधान कार्यालय में सोमवार को महान समाजवादी विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने डॉ. लोहिया के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे. जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया. वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी चिंतक और सच्चे समाज सुधारक भी थे. विधायक ने कहा कि डॉ. लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को हुआ था और बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना प्रबल थी. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलनों का नेतृत्व किया. लोहिया ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी और कई बार जेल भी गए, लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि डॉ. लोहिया समाजवादी विचारधारा के प्रणेता थे. उन्होंने समाज में समानता, न्याय और समरसता स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष किया. उनका मानना था कि जब तक समाज के कमजोर वर्गों को बराबरी का अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक वास्तविक लोकतंत्र स्थापित नहीं हो सकता. उन्होंने महिलाओं, पिछड़े वर्गों और गरीबों के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाई. विधायक ने कहा कि डॉ. लोहिया का जीवन सादगी, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक था. उन्होंने हमेशा जाति-भेद, ऊंच-नीच और सामाजिक असमानताओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उनका सपना एक ऐसे समाज का था, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और कोई भी व्यक्ति भेदभाव का शिकार न हो. इन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के साथ सर्वांगीण विकास किये हैं. उन्होंने कहा कि आज के दौर में डॉ. लोहिया के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं. हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए. विधायक ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे डॉ. लोहिया के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अंत में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया के विचार हमेशा हमें समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देते रहेंगे. मौके पर जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा व दीपक सिन्हा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, छात्र संघ के जिलाध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू, जिला महासचिव पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह, पंकज चौधरी, राजीव कुमार, सुमित कुमार, नवनीत कुमार सिंह, रंजन कुमार, संतोष कुमार साह आदि लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन