तकनीकी पेंच में फंसी घरेलू गैस की आपूर्ति, उपभोक्ताओं में उबाल

Updated at : 15 Mar 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
तकनीकी पेंच में फंसी घरेलू गैस की आपूर्ति, उपभोक्ताओं में उबाल

. इंडेन घरेलू गैस की आपूर्ति तकनीकी पेंच में फंस गयी है, इसके कारण लगभग एक सप्ताह से उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी की दुकान का चक्कर लगाने को विवश हैं

विज्ञापन

बेलदौर.

इंडेन घरेलू गैस की आपूर्ति तकनीकी पेंच में फंस गयी है, इसके कारण लगभग एक सप्ताह से उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी की दुकान का चक्कर लगाने को विवश हैं. लेकिन जिम्मेवार वेट एंड वॉच की स्थिति में चुप्पी साधे हुए हैं. इससे उपभोक्ताओं का गुस्सा अब उबलने लगा है. हालांकि एचपी व भारत कंपनी की गैस एजेंसी में इस तरह की कोई अड़चन नहीं है. लेकिन इंडेन के उपभोक्ता आनलाइन बुकिंग करने के बाद हर-रोज ओटीपी मिलने की बाट जोह रहा है. वहीं उपभोक्ताओं की शिकायत पर पदाधिकारी व गैस एजेंसी सर्वर व ओटीपी की तकनीकी अड़चन का हवाला देकर देश स्तर की समस्या बता रहे हैं. इसको लेकर बीते शनिवार को गोगरी अनुमंडल स्तर पर बैठक कर सभी गैस एजेंसी के वितरकों का फिडबैक एसडीओ ने लिया, लेकिन बगैर ओटीपी के गैस वितरण नहीं करने का निर्देश दिए. इससे उपभोक्ताओं में मायूसी है, कबतक ओटीपी से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा. इसपर लोगों की नजर टिकी हुई है. बेलदौर के इंडेन ग्रामीण गैस वितरक के संचालक प्रवीण भास्कर ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है, उपभोक्ता पैनिक नहीं हो, सर्वर में आई तकनीकी समस्या के कारण आनलाइन बुकिंग का ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है. विभाग द्वारा अतिशीघ्र समस्या दूर किए जाने का भरोसा दिया जा रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन