मैट्रिक व इंटर परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित

Updated at : 01 Apr 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटर परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित

डीएम व एसपी द्वारा जिले के 10वीं कक्षा में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले और 12वीं कक्षा की सभी तीन धाराओं में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 74 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

10वीं व 12वीं कक्षा की टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले 74 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित खगड़िया. समाहरणालय के सभागार में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर मैट्रिक व इंटर परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह में एसपी राकेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती,एएसपी साक्षी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र गोंड, वार्षिक उप समाहर्ता विवेक सुगंध, श्री प्रवीण कुमार, कौशिकी कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी शिवम कुमार, आकांक्षा आदि ने भाग लिया. डीएम व एसपी द्वारा जिले के 10वीं कक्षा में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले और 12वीं कक्षा की सभी तीन धाराओं में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 74 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. डीएम ने यह पहल की आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन उच्च आकांक्षा रखने वाले विद्यार्थियों की एक सूची तैयार की जाए, ताकि उन्हें हर संभव प्रयास से बेहतर प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराया जा सके. उनके प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में सफल होने की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके. यह कदम जिले में शिक्षा की समता और हर बच्चे को अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है. जिला पदाधिकारी ने सभी छात्रों से अपील की कि वे शिक्षा को सर्वोत्तम रूप से जारी रखें और किसी भी समस्या का समाधान प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा. एसपी ने कहा कि निरंतरता ही सफलता की कुंजी है. यह सफर यहीं खत्म नहीं होता, इसी तरह पढ़ाई जारी रखें जब तक आप अपने लक्ष्य को हासिल न कर लें. वहीं उप विकास आयुक्त ने छात्रों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया. एएसपी ने सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की. जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन, तैयारी में सहायता और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का बेहतर मंच उपलब्ध कराया जायेगा. इस पहल से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि जिला प्रशासन शिक्षा में उत्कृष्टता और समावेशिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. यह सम्मान समारोह शिक्षा और उत्कृष्टता के प्रति जिले की प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन