मां जगदंबा का पूजनोत्सव शांति के साथ धूमधाम से मनाने पर विचार-विमर्श

Updated at : 18 Mar 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
मां जगदंबा का पूजनोत्सव शांति के साथ धूमधाम से मनाने पर विचार-विमर्श

शहर के राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में चैती दुर्गा व रामनवमी मेला लगाने का निर्णय लिया गया. श्री-श्री 108 बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के उपसचिव राजकुमार जायसवाल के आवास पर हुई.

विज्ञापन

भव्य पंडाल व तोरण द्वार निर्माण के साथ रामनवमी मेला व वसंती चैती दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी पूजा कमेटी की हुई बैठक खगड़िया. शहर के राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में चैती दुर्गा व रामनवमी मेला लगाने का निर्णय लिया गया. श्री-श्री 108 बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के उपसचिव राजकुमार जायसवाल के आवास पर हुई. समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा का पूजनोत्सव शांति के साथ धूमधाम से मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भव्य पंडाल व तोरण द्वार रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया जायेगा. आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जायेगी. मेला में खोये-पाए बच्चों को उनके परिजन तक पहुंचाने के लिए सूचना केंद्र की स्थापना, शांति सद्भावना बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा के लिए नौजवानों को लगाया जायेगा. बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले तथा मिकी माउस लगाने का निर्णय लिया गया. मौके पर समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि ने कहा राजेंद्र चौक का बसंती चैती दुर्गा मेला ग्रामीण और शहरी श्रद्धालुओं के लिए पवित्र संगम सागर है. समिति के सचिव पंकज कुमार रंजन ने मेले के सफल आयोजन में तन-मन से सहयोग करने की अपील की. समिति के उप सचिव राजकुमार जायसवाल ने चैती दुर्गा पूजा व मेला का आयोजन अब तक सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया. वहीं समिति के युवा अध्यक्ष वकील यादव ने कहा कि मेले की सफलता की जिम्मेदारी नगर प्रशासन को निस्वार्थ भाव से लेना चाहिए. समिति के मीडिया प्रभारी सह समाजसेवी अमित कुमार प्रिंस ने रामनवमी की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन से अधिक पुलिस बल प्रतिनियुक्ति करने की मांग की. कहा कि जिला प्रशासन से भरपूर सहयोग मिलता रहा है. आगे भी इसकी उम्मीद है. बैठक में भूषण यादव, सदानंद यादव, कुणाल यादव, मनोहर देव, सन्नी कुमार, कुंदन यादव, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन