राजद एससीएसटी प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गये दिलीप दास

Updated:
विज्ञापन

नव मनोनीत एससी एसटी प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप दास ने कहा कि बिहार में वर्तमान समय में तेजस्वी प्रसाद यादव ही ऐसे युवा नेता हैं जो सभी वर्गों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

खगड़िया. बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दिलीप दास को राजद एससीएसटी प्रकोष्ठ का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया. राजद जिलाध्यक्ष श्री यादव ने ने दर्जनों महादलित नेताओं के साथ दिलीप दास जदयू छोड़कर राजद में शामिल हो गये. राजद की सदस्यता दिलाया गया. दिलीप दास पहले जदयू एस सी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं. रविवार को एससी एसटी प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव हमेशा गरीब, कमजोड़,पिछड़ा और दलितों को सम्मान और अधिकार दिया है. राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है. नव मनोनीत एससी एसटी प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप दास ने कहा कि बिहार में वर्तमान समय में तेजस्वी प्रसाद यादव ही ऐसे युवा नेता हैं जो सभी वर्गों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. दिलीप दास के साथ कुणाल कुमार, उपेंद्र दास, सुखनंदन पासवान, विपिन दास, अमरजीत दास, रामानंद दास, दीपक दास, अरविंद दास, सुलेखा देवी,रंजू कुमारी,प्रमिला देवी, शोभा देवी, रानी कुमारी, रीना देवी ने राजद का सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, युवा राजद नेता अजीत तिवारी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन