अतिक्रमण हटाकर पैदल पथ बनाने की उठी मांग

Updated at : 19 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाकर पैदल पथ बनाने की उठी मांग

अतिक्रमण हटाकर पैदल पथ बनाने की उठी मांग

विज्ञापन

परबत्ता. नगर पंचायत परबत्ता के बीचोंबीच स्थित महेशखूंट-अगुवानी मुख्य सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाकर पैदल पथ (पेवमेंट) बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. इस संबंध में सच्चिदानंद द्वारिका सेवा संस्थान फाउंडेशन ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को एक औपचारिक आवेदन देकर करना से लेकर रहीमपुर मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ सुरक्षित पैदल पथ निर्माण का आग्रह किया है. संस्थान ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि परबत्ता नगर पंचायत के बीचोंबीच से गुजरने वाली महेशखूंट-अगुवानी मुख्य सड़क का लगभग 5 किलोमीटर का हिस्सा काफी व्यस्त रहता है. इस खंड में सड़क के दोनों तरफ व्यापक अतिक्रमण होने के कारण पैदल यात्रियों के लिए चलने की कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है. विवश होकर लोगों को कालीकरण (मुख्य सड़क) पर ही चलना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है. आवेदन के माध्यम से बताया गया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान सड़क पर सुरक्षित फुटपाथ न होने की वजह से आधा दर्जन से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं. आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया कि इनमें से अधिकांश दुर्घटनाएं वार्ड संख्या 10 और 11 तथा वार्ड संख्या 09 और 14 के बीच वाले क्षेत्र में घटित हुई हैं. फाउंडेशन ने नगर प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाए और मुख्य सड़क के किनारों को पैदल चलने योग्य बनाया जाए. स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद बुनियादी सुविधाओं और सड़क सुरक्षा की दिशा में यह एक अनिवार्य कदम है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन