नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट में डीएवी पूर्णिया ने मोकामा को हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Aug 2024 11:44 PM
नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट में डीएवी पूर्णिया ने मोकामा को हराया
प्रतिनिधि, खगड़िया
स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर 4 मीट का आयोजन किया गया. शनिवार को जेएनकेटी स्टेडियम में अंडर 19 क्रिकेट का फाइनल मैच डीएवी पब्लिक स्कूल मोकामा बनाम डीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया के बीच खेला गया, जिसमें पूर्णिया की टीम ने 60 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र तीन ओवर 1 बॉल में टीम को जीत दिला दी. पूर्णिया टीम के अक्षय श्रीवास्तव ने 26 रन और मौसम ने 4 गेंद में 18 रन बनाया. दूसरा मैच अंडर 17 में डीएवी पब्लिक स्कूल जमुई और एसएलडीएवी पब्लिक स्कूल खगड़िया के बीच हुआ. जिसमें जमुई ने खगड़िया को 8 विकेट से हरा दिया. जमुई की टीम ने 71 रनों के लक्ष्य 7 ओवर में पूरा कर लिया.
बैडमिंटन के फाइनल मुकाबला में डीएवी मुंगेर ने एनटीपीसी कहलगांव को 2-0 से हराया
टाउन हॉल में बैडमिंटन अंडर 19 के फाइनल मुकाबले में डीएवी मुंगेर ने डीएवी एनटीपीसी कहलगांव को 2-0 से हराकर जोनल लेवेल के लिए क्वालीफाई कर लिया. डीएवी जूनियर विंग में चल रहे शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड की समाप्ति पर अंडर 14 बालक वर्ग में डीएवी खगड़िया से डीएवी हवेली खड़गपुर आगे चल रही थी. अंडर 17 बालक वर्ग में डीएवी भागलपुर डीएवी खगड़िया से आगे चल रही थी. अंडर 14 बालिका वर्ग में डीएवी महेशखूंट डीएवी पूर्णिया से आगे चल रही थी. अंडर 17 बालिका वर्ग में बी आर डीएवी बरौनी डीएवी पूर्णिया से बराबरी पर चल रही थी.
खेल खेलने से बच्चों में बढ़ता है अनुशासन की भावना: एसडीओ स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग व प्राचार्य उमा मिश्रा ने किया. मौके पर जिला खेल एवं कला पदाधिकारी घनश्याम, डीएवी पूर्णिया के प्राचार्य अश्विनी कुमार सिंह, डीएवी मुंगेर के प्राचार्य संजय कुमार, डीएवी महेशखूंट के प्राचार्य हिमांशु नारायण आदि मौजूद थे. मेजबान स्कूल एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या उमा मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि खगड़िया सात नदियों से घिरा जिला है. जिसकी मिट्टी बहुत उर्वर है. यहां खेल प्रतिभाओं का भी जगह है. उन्होंने कहा कि डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत क्लस्टर 4 के क्रिकेट, शतरंज और बैडमिंटन के मैचों की शुरुआत हो रही है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित अनुराग ने कहा कि खेलकूद का जीवन में बहुत महत्व है. बच्चों में खेल को प्रोत्साहन देने से उनके अन्दर अनुशासन की भावना का विकास होता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










