गैस एजेंसी के समीप सिलेंडर की चोरी

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है
परबत्ता. स्थानीय बाजार स्थित तिरुपति गैस एजेंसी के सामने दिनदहाड़े चोरों द्वारा गैस सिलेंडर की चोरी कर ली गयी. जानकारी के अनुसार बिशौनी निवासी रंभा देवी अपनी पोती के साथ गैस सिलेंडर लेने तिरुपति गैस एजेंसी पहुंची थी. इसी दौरान वह काउंटर पर कार्ड देने में व्यस्त थीं, तभी पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति उनका सिलेंडर लेकर फरार हो गया. बताया जाता है कि एजेंसी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है. घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. इस संबंध में रंभा देवी की पोती द्वारा परबत्ता थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




