न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संस्कृत शिक्षक संजय मंडलोई, राजकुमार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है.
बीरवास में हाटकेश्वर महादेव की धूमधाम से मनायी गयी जयंती खगड़िया. गोगरी प्रखंड के सर्किल एक नवटोलिया स्थित न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस दौरान हाटकेश्वर महादेव प्राकट्योत्सव की जयघोष के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गयी. गुरुवार को आयोजित वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत के साथ लघु नाटक प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन सर्जन सह हाटकेश फाउंडेशन बिहार के संस्थापक डॉ. प्रेम कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है. मुख्य अतिथि डेंटल सर्जन डॉ. अमित आनंद ने कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला. उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. संस्कृत शिक्षक संजय मंडलोई, राजकुमार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. कार्यक्रम का संचालन कुमार पिंटू नागर ने हाटकेश वंदना के साथ किया. मौके पर विद्यालय परिवार के डायरेक्टर रोहित कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, एडमिनिस्ट्रेटर पुरुषोत्तम मिश्रा, सुमंत शर्मा, विकास, चेयरमैन व्यास, प्रिंसिपल मानकेश्वर शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




