नौ दिवसीय राम कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

नौ दिवसीय राम कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

मानसी. नगर पंचायत क्षेत्र के रिटायर बांध के समीप आयोजित चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ एवं भागवत कथा का समापन हो गया. राम कथा व भागवत कथा करने पहुंचे वृंदावन के कथा वाचिका जानकी प्रिया व बेलदौर की कथा वाचिका ब्रह्मा कुमारी रिचा द्वारा राम कथा का श्रवण कराया गया. राम कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. राम कथा में कथा वाचिका ब्रह्मा कुमारी रिचा ने देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए जयघोष से पूरे पंडाल गूंज उठा. समापन दिवस पर राम कथा के मौके पर भगवान की आरती और उनका विधि विधान के साथ पूजन किया गया. राम कथा सुना रहे बृंदावन की कथा वाचिका जानकी प्रिया ने प्रभु श्री राम के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला. प्रभु श्री राम अपने आदर्श के लिए जाने जाते हैं. उनकी मर्यादा ही पुरुषों में उत्तम और हर व्यक्ति को उनकी गुणों से सीख लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जहां पर राम कथा होती है. वहां पर लोगों में से वैमनस्यता दूर होकर अपनत्व, भाईचारा और सहिष्णुता आती है. भगवान राम सर्वगुण से संपन्न थे. उन्होंने पिता की आज्ञा और माता कैकई की मान सम्मान को लेकर 14 वर्षों तक वनवास काटा. वनवास काटने के बाद भी वे विचलित नहीं हुये. राम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ होती रही. राम कथा समारोह में बीके प्रमोद कुमार एवं गोपाल सिंह के सौजन्य से ग्रामीणों का सहयोग मिला.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन