हिस्से से अधिक जमीन लेने पर ग्राम कचहरी में शिकायत दर्ज

Updated at : 24 Mar 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
हिस्से से अधिक जमीन लेने पर ग्राम कचहरी में शिकायत दर्ज

अमीन पैमाईश कर 4 धूर दखल जमीन को मुक्त कराते हुए मामले का निष्पादन किया है

विज्ञापन

सप्ताहिक जनता में तीन मामले का हुआ निष्पादन गोगरी. अनुमंडल के रामपुर ग्राम कचहरी में मंगलवार को सप्ताहिक जनता का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सरपंच नूर आलम ने की. बैठक में कुल तीन मामले की सुनवाई हुई तीनों मामले दिवानी थे. वहीं सरपंच नूर आलम ने बताया कि रामपुर पंचायत के आदर्श ग्राम फतेहपुर वार्ड नं 13 निवासी सुनीता देवी ने एक लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें आरोप लगाया कि मेरे पड़ोसी सुभाष शर्मा, माला देवी ने केवाला के अनुसार से अधिक जमीन दखल कर लिया है. जिसे छोड़ने को तैयार नहीं है. जिसे गंभीरता लेते हुए अमीन पैमाईश कर 4 धूर दखल जमीन को मुक्त कराते हुए मामले का निष्पादन किया है. वहीं फतेहपुर वार्ड नं 10 निवासी सत्येन्द्र मिश्र ने अपने गोतिया मृत्यंजय मिश्र, रिषू कुमार, विपीन कुमार, अभिषेक कुमार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वर्षों पूर्व से हम चार भाइयों के बीच मौखिक रूप से आवासीय घर का बंटवारा होने के बाद भी मेरे दबंग भतीजा द्वारा आंगन में लगे चापाकल, सिलाई मशीन तोड़ने व मना करने पर मारपीट करने से संबंधित वाद दर्ज कराया है. जिससे दोनों पक्षों के दलीले सुनने के पश्चात बांण्ड पेपर भरकर मामले का निष्पादन कराया गया है. मौके पर उपसरपंच प्रतिनिधि गसीर उद्दीन, ग्राम कचहरी सचिव सोनी प्रियंका, न्याय मित्र प्रेमलता कुमारी, पंच सदस्य कैलाश साह, पुष्पा देवी, रूबी देवी, जयगीता देवी, दीपनारायण ठाकुर, निरंजन पंडित सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन