कलश स्थापना के साथ आज से चैती नवरात्र आरंभ, विष्णुपुर दुर्गा मंदिर की महिमा अपरंपार

Updated:
विज्ञापन

चैती नवरात्र गुरुवार से आरंभ हो रही है. जिसकी तैयारियां प्रखंड क्षेत्र में पूरी कर ली गयी हैं. प्रखंड के महद्दीपुर, इंग्लिश लगार, राका, विष्णुपुर और मोजाहिदपुर गांव में स्थापित दुर्गा मंदिरों में आज कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्र का शुभारंभ किया जायेगा.

विज्ञापन

खगड़िया/परबत्ता. चैती नवरात्र गुरुवार से आरंभ हो रही है. जिसकी तैयारियां प्रखंड क्षेत्र में पूरी कर ली गयी हैं. प्रखंड के महद्दीपुर, इंग्लिश लगार, राका, विष्णुपुर और मोजाहिदपुर गांव में स्थापित दुर्गा मंदिरों में आज कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्र का शुभारंभ किया जायेगा. माधवपुर पंचायत क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में स्थापित दुर्गा मंदिर की महिमा अपरंपार बतायी जाती है. मान्यता है कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन से मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं. उनकी मुरादें पूरी होती हैं. बताया जाता है कि वर्ष 1985 से विष्णुपुर में चैती नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना की परंपरा शुरू हुई थी. प्रत्येक वर्ष चैती नवरात्र के दौरान मंदिर के नियमित पुजारी पंडित वेदानंद झा द्वारा विधि-विधान से कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू करायी जाती है. सप्तमी के दिन मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को पिंडी पर विराजमान किया जाता है. नवरात्र के दस दिनों तक पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहता है. इस दौरान मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेला भी लगता है. रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. ग्रामीण मनीष कुमार ने बताया कि गांव में आपसी सहयोग से वर्षों से चैती नवरात्र श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी जा रही है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से मेले का आयोजन किया जाता है. साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित करने की भी परंपरा है. नवरात्र को लेकर गांव के युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन