सौढ उत्तरी पंचायत में केक काटकर मनाया गया उत्सव, किया पौधारोपण
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया.
परबत्ता. सौढ उत्तरी पंचायत के आरटीपीएस भवन भरतखंड में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर उपमुखिया अभिलाषा देवी द्वारा केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, पंचायत सेवक पंकज कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक दिवाकर कुमार, मनरेगा पीआरएस अमित कुमार, विकास मित्र राजकिशोर दास, वार्ड सदस्य नीलेश कुमार, जीविका से जुड़े जीतन कुमार मंडल, निभा देवी, पुष्पा देवी, गुंजन देवी, दिव्या देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया. उपस्थित लोगों ने बिहार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्य के विकास और समृद्धि के लिए संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










