जो भी सरकार ब्राह्मण समाज को सम्मान देंगे, उसे समर्थन दिया जायेगा

Updated:
विज्ञापन

जो भी सरकार ब्राह्मण समाज को सम्मान देंगे, उसे समर्थन दिया जायेगा

विज्ञापन

गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के बोरना पंचायत में समाजसेवी पंकज मिश्रा के आवास पर अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक हुई, जिसका उद्देश्य ब्राह्मण एकजुटता, सनातन धर्म का प्रचार करना, समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े ब्राह्मण परिवार को मुख्य धारा में लाना, सरकारी लाभ से वंचित ब्राह्मण परिवार को लाभ पहुंचाना, ब्राह्मणों में जनजाग्रति लाना, अनुमंडल व प्रखंड के कार्यकारिणी चुनाव पर चर्चा की गयी. बैठक का उद्घोषक मुरारी झा थे. संगठन के प्रदेश महासचिव महेश कुमार पाठक ने कहा कि ब्राह्मण एकजुट रहे, ताकि ब्राह्मण का सम्मान बरकरार रहे. जो भी सरकार ब्राह्मण को सम्मान नहीं देगी उसे समर्थन नहीं करेंगे. संगठन मंत्री लक्षमेश्वर झा ने कहा कि जिस दिन एक ब्राह्मण दूसरे ब्राह्मण का सहायता करना शुरू कर देंगे उसी दिन ब्राह्मण एकता हो जायेगा. एक-दूसरे से लड़े नहीं. जिलाध्यक्ष बीरेंद्र मोहन झा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सब दिन सर्वश्रेष्ठ रहा है. इस समाज के लोगों को सर्वप्रथम यह भी देखना है की वो एवं उनके बच्चे कोई गलत संगती में तो नहीं हैं. उनके बच्चे अपने कर्म और कर्तव्य को तो नहीं भूल रहे हैं. ब्राह्मण समाज को अपना कर्तव्य कभी नहीं भूलना चाहिए. बैठक में हीरा कुमारी, उग्रमोहन झा, संतोष प्रिंस, ब्रजेश झा, रवि शास्त्री, पंकज मिश्रा, विक्रम उपाध्याय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन