बॉबी ने दोस्त की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर की शादी, बदले में दोस्त ने उतार दिया मौत के घाट

Updated at : 18 Mar 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
बॉबी ने दोस्त की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर की शादी, बदले में दोस्त ने उतार दिया मौत के घाट

पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे का होता है, लेकिन जब उसी रिश्ते की आड़ में धोखा, प्यार और साजिश का खेल शुरू हो जाये तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसकी एक झलक मड़ैया में देखने को मिली है.

विज्ञापन

खगड़िया/पसराहा. पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे का होता है, लेकिन जब उसी रिश्ते की आड़ में धोखा, प्यार और साजिश का खेल शुरू हो जाये तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसकी एक झलक मड़ैया में देखने को मिली है. दोस्ती में गद्दारी का बदला खून से लिया गया. दोस्त ने दोस्त की आंख में धूंल झौंक कर उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाया. रिश्तों का भरोसा…प्यार का धोखा…और एक ऐसी साजिश जिसने दो परिवार को बर्बाद कर दिया. फिर दोस्त ही जानी दुश्मन बन गया. दोस्त ने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि मड़ैया गांव में बुधवार को 23 वर्षीय युवक को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी. गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत का माहौल बन गया. इस घटना में मड़ैया निवासी स्व मकेन्द्र सिंह के 23 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार की मौत हो गयी.

घर आने-जाने के दौरान बॉबी को दोस्त राजा की पत्नी से हुआ था प्यार

ग्रामीणों ने बताया कि बॉबी के पड़ोसी दोस्त राजा कुमार की शादी चार वर्ष पूर्व बेगूसराय जिले के बलिया गांव में फुलन कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी जीवन-यापन कर रहे थे. कई खुशी के मौके पर राजा ने दोस्त बॉबी को घर बुलाया. वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर पार्टी भी हुई. इसी दौरान राजा की पत्नी फुलन के साथ बॉबी का लगाव बढ़ गया. बॉबी का राजा के घर आना-जाना शुरू हो गया. इसी दौरान बॉबी को राजा की पत्नी फुलन कुमारी से प्रेम हो गया. महीनों तक फुलन व बॉबी में लुकाछिपी का खेल चलता रहा. एक दिन फुलन के प्रेम की भनक राजा को लग गयी. इसी बात को लेकर राजा व बॉबी के बीच तनाव हो गया. दोस्ती दुश्मनी में बदल गयी. बताया जाता है कि राजा ने गांव में पंचायत बुलाकर पत्नी से बॉबी का रिश्ता खत्म कराने का दबाव भी बनाया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उसके बाद राजा पत्नी से ही रिश्ता खत्म कर लिया. इसके बाद बॉबी ने राजा की पत्नी से शादी कर दिल्ली लेकर चला गया.

पत्नी की बेवफाई के बाद राजा ने की दूसरी शादी

बताया जाता है कि पत्नी की बेवफाई के बाद राजा ने दूसरी शादी कर ली. राजा शादी कर अपने घर गृहस्थी में व्यस्त हो गया. राजा गांव में रहने लगा. बॉबी परदेश में रहकर मजदूरी करने लगा. पिता के बरसी में बॉबी पत्नी के साथ गांव आ गया. गांव के लोगों ने राजा के साथ बात-बात में पत्नी को लेकर मजाक उड़ाने लगा. इस कारण राजा बीते चार दिनों से तनाव में चल रहा था. बुधवार की सुबह बॉबी मड़ैया बाजार गया था. बाजार से वापस लौटने के दौरान राजा अन्य भाइयों के साथ रास्ते में गोलियां से बॉबी को भून दिया. घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बॉबी को गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गयी.

बॉबी पिता के बरसी में परदेश से आया था गांव

बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व बॉबी के पिता का निधन हो गया था. बरसी में भाग लेने के लिए बॉबी पत्नी के साथ गांव आया था. 20 मार्च को बॉबी की पिता की बरसी मनाकर वापस दिल्ली जाने की योजना थी. इसी दौरान राजा ने घटना काे अंजाम दे दिया. बताया जाता है कि बॉबी के पीठ पर लगातार तीन गोली मारी. गोली बॉबी के पीठ से लगते हुए छाती होकर निकल गयी. बॉबी उसी जगह गिर गया. स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक बॉबी की मौत हो गयी. अपराधी मौके से फरार हो गया. गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. घटना को लेकर लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि, पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

मृतक के भाई के आवेदन पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के वार्ड 12 मड़ैया निवासी स्व मकेन्द्र सिंह के पुत्र बॉबी कुमार की अपराधियों ने हत्या कर दी. मृतक का भाई फेकन कुमार ने थाना में आवेदन देकर राजा कुमार सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि मृतक के भाई के आवेदन पर राजा कुमार व उसके तीन भाइयों सहित चार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपित से पूछताछ की जा रही है. बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन