शांतिपूर्ण संपन्न हुई बिहार संस्कृत माध्यमिक बोर्ड परीक्षा
Author Rajkishore singh
Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण संपन्न हुई बिहार संस्कृत माध्यमिक बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
श्याम लाल राष्ट्रीय हाई स्कूल में दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 177 परीक्षार्थियों ने लिया भाग, सघन जांच के बाद मिला केंद्र में प्रवेश
खगड़िया. शहर के पीएम श्री प्लस टू श्याम लाल राष्ट्रीय हाई स्कूल में गुरुवार को बिहार संस्कृत माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. केंद्र पर पहुंचने वाले सभी परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी गयी. बताया जाता है कि इस परीक्षा में कुल 177 परीक्षार्थी शामिल हुए. पूरी परीक्षा दो पालियों में संचालित की गयी, जहां परीक्षार्थियों ने बेहद शांत और अनुशासित माहौल में अपनी परीक्षा दी. स्कूल प्रशासन व तैनात कर्मियों की सतर्कता के कारण परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त रही. परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने जानकारी दी कि बिहार संस्कृत माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया गया. 177 परीक्षार्थियों की उपस्थिति के साथ दोनों पालियों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा ली गयी. पूरे दिन परीक्षा केंद्र व उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद दिखी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










