धूमधाम से मनाया जाएगा बिहार दिवस समारोह : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी एवं रैली से होगी

विज्ञापन

गोगरी. गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को गोगरी के टायसेम भवन में बैठक कर आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा किया है. एसडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में बताया गया कि बिहार दिवस के अवसर पर गोगरी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी एवं रैली से होगी. जिसमें विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. इसके माध्यम से बिहार की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति व विकास यात्रा के प्रति आमजन को जागरूक किया जायेगा. इसके अतिरिक्त समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों एवं योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाये जायेंगे. इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचायी जायेगी. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. जिसमें स्थानीय कलाकारों, छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा बिहार की समृद्ध लोक परंपरा, कला एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. एसडीओ संजय कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आम जनता, युवाओं एवं विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाय ताकि बिहार दिवस जिले में उत्सव के रूप में मनाया जा सके. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिये गये.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन