रामनवमी पर्व पर भजन कीर्तन का होगा आयोजन

Updated at : 25 Mar 2026 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी  पर्व पर भजन कीर्तन का होगा आयोजन

रामनवमी पर्व पर भजन कीर्तन का होगा आयोजन

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के समीर नगर में श्री श्री 108 जय बजरंग बली मंदिर परिसर में रामनवमी के अवसर पर भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम को लेकर कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रफुल्ल कुमार वर्मा ने की. प्रफुल्ल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर श्री श्री 108 जय बजरंग बली पूजा समिति द्वारा रामनवमी पूजा का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि 27 मार्च की सुबह मंदिर परिसर में पूजा अर्चना व प्रसाद का वितरण किया जायेगा. दोपहर में भजन कीर्तन का आयोजन होगा. समिति के के सदस्यों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भक्ति के रस पान में डुबकी लगाएं. रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं में श्रद्धा व उल्लास का माहौल है. मौके पर अध्यक्ष गुलशन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, सचिव संतोष कुमार, संयुक्त सचिव अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष-दीपक कुमार, संयोजक संजय कुमार, सुबोध रंजक, जितेन्द्र गुप्ता, राजाराम पौहार, मन्नूबाबू, रमेश ठाकुर, मुरारी, नीरज, नवीन सिन्हा, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू कुमार, समीर कुमार, रुपेश कुमार, अभिषेक, आशुतोष, राहुल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संजय कुमार, प्रभात कुमार, रोशन, रणधीर, नीरज कुमार, पंकज ठाकुर, राम कुमार व प्रेम कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन