204 ग्राम स्मैक के साथ बेगूसराय का तस्कर धराया, मोबाइल जब्त

Updated:
विज्ञापन

घनघोर जंगल के बीच लौआलगान बहियार में हरा भरा चारा की कोई कमी नहीं थी.

विज्ञापन

खगड़िया. मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने 204 ग्राम स्मैक एवं 01 मोबाइल जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के दिशा-निर्देश पर मादक पदार्थों पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा दिवा गश्ती के क्रम में समय नन्हकू मंडल टोला एनएच 31 के पास ऑटो रिक्शा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति ऑटो से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने कुल 204 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ के आदर्श कुमार को गिरफ्तार किया. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 47/26 दर्ज की गयी. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीचंद्रपुर गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र आदर्श कुमार उर्फ कुक्कु के पास से दो लाख पचास हजार रुपये का 204 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया. एक मोबाइल को जब्त किया गया. छापेमारी दल में एसटीएफ पटना के साथ मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, डीआईयू टीम व एसटीएफ एसओजी पटना शामिल थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन