रंगदारी नहीं देने पर किसान के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

रंगदारी नहीं देने पर किसान के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत में रंगदारी नहीं देने पर गांव के कुछ लोगों ने किसान के साथ मारपीट की. मारपीट व रंगदारी मामले में मानसी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. मानसी पुलिस ने कांड संख्या 67/26 दर्ज करते हुए नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. पीड़ित किसान विजेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र आशीष राजा ने थाने में आवेदन देकर कहा कि बीते 16 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3 बजे गांव के ही विलास यादव उर्फ बिल्लू यादव, पिता नंदनी यादव (लगभग 60 वर्ष) सहित अज्ञात लोगों ने मिलकर खेत में लगी मक्के की करीब दो कट्ठा फसल काट लिया. विरोध करने पर मारपीट की. घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपितों द्वारा पूर्व में भी रंगदारी की मांग की थी. नहीं देने पर फसल काट लिया. जख्मी किसान का इलाज राजाजान स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




