टीबी हारेगा देश जितेगा, टीबी मुक्त हो अपना बिहार नारे के साथ निकाली गयी जागरूकता रैली

Updated at : 24 Mar 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
टीबी हारेगा देश जितेगा, टीबी मुक्त हो अपना बिहार नारे के साथ निकाली गयी जागरूकता रैली

उद्घाटन सिविल सर्जन द्वारा किया गया. सभी प्रखंड में 100 दिवसीय यक्ष्मा खोज अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन

पोर्टेबल एक्सरे मशीन से गांव-गांव यक्ष्मा से संभावित मरीजों का किया जाएगा एक्स-रे खगड़िया. मंगलवार को विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया. रैली में एनएनएम स्कूल के छात्राओं के साथ यक्ष्मा विभाग सदर अस्पताल के कर्मी समाहरणालय तक पहुंचा. रैली में शामिल छात्राओं व कर्मियों ने टीबी जागरूकता से संबंधित नारे लगा रहे थे. टीबी हारेगा देश जितेगा, जन-जन की यही पुकार, टीबी मुक्त हो अपना बिहार. पूर्ण इलाज में आना-कानी, टीबी बढ़ने की पक्की निशानी आदि नारा से जन जागरूकता फैलाया गया. जन जागरूकता के लिए हैण्डबिल, पंपलेट आदि का वितरण किया गया. जागरूकता रैली में एनएनएम स्कूल के छात्राएं, यक्ष्मा विभाग के पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेश चन्द्र, जिला लेखा प्रबंधक रंजीत कुमार, आइडीएसपी डॉ. शशि, शशि प्रकाश, जिला कार्यक्रम समन्वयक (यक्ष्मा) एसटीएस नंद कुमार राम, नवनीत कुमार, विश्वजीत कुमार, ओम प्रकाश, सोहन कुमार, एसटीएलएस शेखर कुमार, मंकेश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. जागरूकता रैली समापन के पश्चात कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन द्वारा किया गया. सभी प्रखंड में 100 दिवसीय यक्ष्मा खोज अभियान चलाया जायेगा. जिसमें पोर्टेबल एक्सरे द्वारा गांव-गांव जाकर यक्ष्मा से संभावित मरीजों का एक्स-रे किया जायेगा. वर्ष 2025 में जिले के चौथम प्रखंड से हरदिया, नीरपुर, पश्चिमी बोरने एवं तेलौछ और मानसी प्रखंड के अमनी को टीबी मुक्त पंचायत अभियान के लिए चयनित किया गया. कार्यशाला में चिकित्सक डॉ. एसजेड रहमान, डॉ. गुलसनोवर, डॉ. आरके तुलस्यान, डॉ. एसके पंसारी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज कुमार को वर्ष 2025 में सर्वाधिक यक्ष्मा मरीजों का नोटिफिकेशन करने के लिए सिविल सर्जन द्वारा सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन