उपभोक्ता घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है रसोई गैस
Updated at : 17 Mar 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन

उपभोक्ता घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है रसोई गैस
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए जारी किया कंट्रोल नंबर
खगड़िया. जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. उपभोक्ता घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें. पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस उपलब्ध है. हालांकि गैस उपलब्धता की मोनेटरिंग के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया. मंगलवार को आपदा एडीएम विजयंत ने बताया कि गैस की आपूर्ति पहले की तरह ही जारी रहेगी और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. जिला मुख्यालय में तीन गैस एजेंसियों द्वारा आपूर्ति की जाती है. एजेंसी के पास आज तक 10 हजार 487 सिलेंडर उपलब्ध है. आपदा एडीएम ने बताया कि जिले में 01 लाख 33 हजार 67 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं. प्रतिदिन 04 हजार से 45 सौ उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जाती है. इसलिए रसोई गैस उपभोक्ताओं को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. प्रतिदिन लगभग चार हजार सिलिंडरों की डिलीवरी की जा रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में गैस आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है. अभी भी दो दिन का स्टॉक उपलब्ध है. प्रतिदिन रसोई गैस का खेप पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि गैस की कमी की अफवाहों के कारण लोग एजेंसियों पर पूछताछ के लिए पहुंच जाते हैं. जिन उपभोक्ताओं को गैस की आवश्यकता है, वे बुकिंग कराकर वेट करें. सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी. उनके घर पर डिलीवरी दी जाएगी.गैस मिलने में कठिनाई हो तो करें शिकायत
जिले के किसी उपभोक्ताओं को गैस मिलने में कठिनाई हो तो जिला प्रशासन से शिकायत कर सकते हैं. लोगों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल कक्ष बनाया गया. जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा एवं त्वरित समस्या निवारण के उद्देश्य से जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. जो 24×7 संचालित रहेगा. आपदा एडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, सुझाव या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06244-222384 पर संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हैं कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है. किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें. इसके अलावे सदर अनुमंडल पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9473191422 व गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी के सरकारी मोबाइल नंबर 9473191423 पर शिकायत कर सकते हैं. आपदा प्रभारी विजयंत ने बताया कि सभी गैस एजेंसी आपूर्तिकर्ता के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है. किसी प्रकार की समस्या उपभोक्ताओं नहीं होगी.बुकिंग कराने के बाद तुरंत नहीं पहुंचे ऑफिस
सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि बुकिंग करने के बाद तुरंत एजेंसी के कार्यालय नहीं पहुंचे. निर्धारित समय पर रसोई गैस उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा. वितरण के स्तर पर मोनेटरिंग किया जा रहा है. मौके पर जिला जन संपर्क पदाधिकारी कौशिकी कश्यप उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




