प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी की मनमानी के कारण विधानसभा चुनाव परिणाम रहा शर्मनाक: पूर्व विधायक

Updated:
विज्ञापन

गलत संदेश गया और कई जगहों पर कांग्रेस को जीती हुई बाजी भी हार गयी.

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के एनएसी रोड स्थित कांग्रेस के पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने आवास पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान वरिष्ठ नेता कुंदन कुमार सिन्हा, वीरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री सेवादल संजय कुमार उर्फ मुन्ना मौजूद थे. पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार के समर्पित कांग्रेसजनों और जनता को लेकर 25 मार्च से पूरे बिहार के प्रखण्ड एवं पंचायतों कांग्रेस बचाओ यात्रा के दौरान जन संवाद करेंगे. पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस बचाओ यात्रा में बिहार के सभी जिलों के समर्पित व निष्ठावान कांग्रेसी शामिल होंगे. कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी की मनमानी के कारण चुनाव परिणाम शर्मनाक रहा है. जिससे जनता के बीच गलत संदेश गया और कई जगहों पर कांग्रेस को जीती हुई बाजी भी हार गयी. कहा कि जिले की तरह खगड़िया जिला कांग्रेस बचाओ सम्मलेन 21 अप्रैल 2026 को आयोजित है. वरिष्ठ नेता कुंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान बैलदौर विधानसभा एवं खगड़िया विधानसभा में टिकट वितरण में धांधली और गड़बड़ियों किसी से छिपी नहीं है. इसके अलावे किशनगंज, जमालपुर, कसबा एवं सिवान की सिटिंग विधायक की भी टिकट काटना बिहार प्रभारी गलत है. कांग्रेस पार्टी के अन्दर पर्यटक की भीड़ से अनिश्चतता और अस्थिरता का माहौल वनी है, नतीजा समर्पित कांग्रेस मूकदर्शक बनी है. पूर्व विधायक ने कहा कि 25 मार्च को चौथम प्रखंड, 26 मार्च को बैलदौर प्रखंड, 27 मार्च को हसनपुर (समस्तीपुर), 28 मार्च को परबत्ता एवं 29 मार्च को गोगरी प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से जनता के साथ कांग्रेस में बदलाव के लिए जन सम्पर्क किया जा रहा है. बिहार के सभी प्रखंडों में पंचायतवार यात्रा कर कांग्रेस बचाओ सम्मलेन भी आयोजित किया जायेगा. कहा कि सर्व प्रथम 21 अप्रैल को खगड़िया में कांग्रेस बचाओ सम्मेलन समर्पित कांग्रेस द्वारा आयोजित किया जा रहा है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन