आज से होगी अभाविप दक्षिण बिहार का प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

आज से होगी अभाविप दक्षिण बिहार का प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, तैयारी पूरी

विज्ञापन

खगड़िया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 28 से 30 मार्च तक रिजॉर्ट में होगी. बैठक में पूरे बिहार से लगभग 400 छात्र-छात्राएं और शिक्षक प्रतिभागी भाग लेंगे. व्यवस्था प्रमुख अजय पटेल ने बताया कि परिषद के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं. स्वागत प्रमुख नलिन सिंह ने बताया कि बिहार के कोने कोने से आने वाले छात्र प्रतिनिधियों के लिए पूरे खगड़िया को सजाया जा रहा है. जिला संयोजक नीतीश पासवान ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. लक्की सिंह ने कहा कि छात्र हितों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी. परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षाविद इस बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की दिशा पर मार्गदर्शन देंगे. बैठक में नीतीश पासवान, नलिन सिंह, कृष्णकांत पोद्दार, दिग्विजय कुमार, लकी सिंह, दिलखुश कुमार, अंशु पाठक, सौरभ पाठक, सोनू पाठक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन