कोसी नदी में डूबने से युवक की हुई मौत
कोसी नदी में डूबने से युवक की हुई मौत
चौथम. मानसी थाना क्षेत्र के फेनगो गांव में शनिवार को कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से युवक का शव बरामद किया गया.बताया कि फेनगो निवासी शोभानंद चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र रूप चंद्र कुमार दोस्तों के साथ कोसी नदी के किनारे शौच करने के लिए गया था. इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण कोसी नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मौके पर मुखिया मो आजम उद्दीन, वार्ड सचिव दीपक कुमार, निहाल उद्दीन ने परिजनों को सांत्वना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










