सनोखर में गूंजा हर-हर महादेव, शिव गुरु संगोष्ठी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

शिव गुरु के विचारों और मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

अलौली. मेघोना पंचायत के सनोखर गांव में आयोजित शिव गुरु संगोष्ठी में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. संगोष्ठी में रामदुलार पटेल, पंकज गुरु भाई, दिलीप गुरु भाई, गब्बर गुरु भाई और सुधीर गुरु भाई समेत क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु शामिल हुये. सभी ने शिव गुरु के विचारों और मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया. वक्ताओं ने शिव गुरु की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और समाज को सशक्त बना सकता है. संगोष्ठी के सफल आयोजन से सनोखर गांव में भक्ति और एकता का संदेश फैल गया. वहीं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन