जीप पलटने से आधा दर्जन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

खगड़ियाः सोनमकी जा रही एक जीप खगड़िया-सोनमनकी पथ पर मंगलवार को सोनमनकी कटिंग के पास पलट गयी. इसमें जीप पर सवार आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आयीं. इस हादसे में एक अज्ञात महिला को गंभीर चोट आयी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया. घायलों को ग्रामीणों व पुलिस के […]

विज्ञापन

खगड़ियाः सोनमकी जा रही एक जीप खगड़िया-सोनमनकी पथ पर मंगलवार को सोनमनकी कटिंग के पास पलट गयी. इसमें जीप पर सवार आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आयीं. इस हादसे में एक अज्ञात महिला को गंभीर चोट आयी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया. घायलों को ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

बेलौर निवासी ओम प्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, गौतम साह आदि ने बताया कि विनोद रजक, रमेश चौधरी, जयजय राम चौधरी, हरि नारायण गुप्ता, विरंची यादव आदि घायल हैं. बताया कि जीप पर लगभग 15 लोग सवार होकर सोनमनकी की ओर जा रहे थे, तभी चालक के जीप पर से नियंत्रण बिगड़ गया व जीप सोनमनकी कटिंग के पास पलट गयी. लोगों ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था.

इसी घटना में दो अबोध बच्चे की जान बच गयी. नन्हकू मंडल टोला के दिव्यांशु व रागिनी दोनों भाई-बहन अपने मामा रवि भूषण के साथ नानी के घर लौट रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन