जिले में शान से लहरायेगा तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया: गणतंत्र दिवस की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेएनकेटी मैदान के साथ साथ कई कार्यालयों, सार्वजनिक जगहों, विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराये जायेंगे. जेएनकेटी मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री तिरंगे को सलामी देंगे. गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को झंडोत्ताेलन के साथ साथ […]

विज्ञापन

खगड़िया: गणतंत्र दिवस की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेएनकेटी मैदान के साथ साथ कई कार्यालयों, सार्वजनिक जगहों, विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराये जायेंगे. जेएनकेटी मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री तिरंगे को सलामी देंगे. गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को झंडोत्ताेलन के साथ साथ अन्य भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

अपराहृन एक बजे जेएनकेटी स्टेडियम में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा. जबकि संध्या छह बजे से स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सुबह विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली जायेगी. जो विभिन्न मार्ग होकर जेएनकेटी मैदान पहुचेंगे.

कब कहां होगा झंडोत्ताेलन

सुबह 9 बजे जेएनकेटी मैदान में शिक्षा विभाग सह प्रभारी मंत्री पीके शाही झंडोत्ताेलन करेंगे. जबकि 10.10 बजे डीएम संजय कुमार सिंह समाहरणालय परिसर में, 10.20 बजे डीआरडीए परिसर में डीडीसी सुरेश चौधरी, 10.30 बजे अनुमंडल परिसर में एसडीओ एसके अशोक, 10.30 बजे राजेंद्र चौक पर विधायक पूनम देवी यादव, 10.45 बजे पुलिस केंद्र में एसपी दीपक वर्णवाल, 11.10 बजे जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष कृष्णा देवी यादव , 11.30 बजे नगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृपा शंकर आजाद राष्ट्रीय ध्वज को फहरायेंगे.ऑपरेटिव बैंक परिसर में जिला पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, सदर प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख राजीव रंजन, नगर परिषद परिसर में नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, एसएलडीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अजय कुमार सिंह, सदर अस्पताल में सिविल सजर्न डॉ सुरेश प्रसाद झंडोत्ताेलन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन