अनशनकारियों के समर्थन में सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, अलौली (खगड़िया): अलौली प्रखंड अंतर्गत बांध चातर गांव में आमरण अनशन कर रहे लोगों के समर्थन में गुरुवार को गांव के समीप दर्जनों स्थानीय लोगों ने अलौली-खगड़िया मुख्य सड़क व ग्रामीण सड़कों को जाम कर दिया. जाम के कारण लगभग पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा. अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया. […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अलौली (खगड़िया): अलौली प्रखंड अंतर्गत बांध चातर गांव में आमरण अनशन कर रहे लोगों के समर्थन में गुरुवार को गांव के समीप दर्जनों स्थानीय लोगों ने अलौली-खगड़िया मुख्य सड़क व ग्रामीण सड़कों को जाम कर दिया. जाम के कारण लगभग पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा. अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया.

उल्लेखनीय है कि चार सूत्री मांगों को पूरा कराने को लेकर बांध चातर के समीप कुछ लोग अनशन पर बैठे हैं. अनशन पर बैठे युवा संगठन के ब्रजेश कुमार की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. वहीं लालजी पटेल व विभीषण कुमार के स्वास्थ्य में भी गिरावट आयी है.

चार सूत्री मांग को लेकर अनशनकारी डटे हुए हैं. अनशन पर बैठे लोगों से गुरुवार को सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रभारी डॉ एमपी सिंह, डॉ जीतू, डॉ केके गुप्ता, बीइओ मेयर आलम, थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने अनशन समाप्त करने की गुजारिश की. लेकिन अनशनकारियों ने मांगें पूरी होने तक अनशन पर डटे रहने की बात कही. अनशनकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि जब तक मिडिल स्कूल बांध चातर को हाई स्कूल में उत्क्रमित नहीं किया जायेगा, पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र की कु व्यवस्था दूर नहीं की जायेगी, पंचायत में विद्युतीकरण योजना का कार्य शुरू नहीं किया जायेगा, तब तक अनशन जारी रहेगा. अनशन स्थल पर दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन