समस्याओं का होगा समाधान
कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लिया संवाद कार्यक्रम में भाग खगड़िया: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी उपाध्यक्ष शकीलुर्र रहमान, प्रभारी सचिव मो एकराम व अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष […]
कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लिया संवाद कार्यक्रम में भाग
खगड़िया: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी उपाध्यक्ष शकीलुर्र रहमान, प्रभारी सचिव मो एकराम व अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विभूति यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीयकृत सभी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है. श्री यादव ने बताया कि इसलिए जिला स्तर के नेताओं के साथ बैठक कर उनको इसके लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि लोगों को कांग्रेस पार्टी की सभी जानकारी लोगों को दी जा सके. उन्होंने बताया कि प्रखंड व जिले की मूलभूत समस्याओं के बारे में स्थानीय नेताओं ने संबंधित पदाधिकारी को स्मार पत्र देकर उन समस्याओं का समाधान करने की बात कही जायेगी. उन्होंने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर भी किया जायेगा. इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल बिहार सिंह, उपाध्यक्ष प्रो आनंद कुमार, को-ऑर्डिनेटर भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कुंदन कुमार सिन्हा, नगर अध्यक्ष अजरुन कुमार सर्राफ, छत्रपति यादव, मनोज कुमार मिश्र, गायत्री भारती, उमेश कुमार गुप्ता, अवनी कुमार, गुड्डू कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










