नि:शुल्क जांच शिविर का समापन
खून की कमी आम तौर पर पायी गयी जमुई: शहर के नागेश्वर कांप्लेक्स में दो दिवसीय मुफ्त जांच शिविर का समापन सोमवार को किया गया. इसके उपरांत चिकित्सकों ने प्रेस वार्ता किया. जांच शिविर में एस्कॉट हर्ट हॉस्पीटल नयी दिल्ली के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ शहजाद आलम एवं डॉ मो आबिद हुसैन द्वारा दो दिन के शिविर […]
खून की कमी आम तौर पर पायी गयी
जमुई: शहर के नागेश्वर कांप्लेक्स में दो दिवसीय मुफ्त जांच शिविर का समापन सोमवार को किया गया. इसके उपरांत चिकित्सकों ने प्रेस वार्ता किया. जांच शिविर में एस्कॉट हर्ट हॉस्पीटल नयी दिल्ली के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ शहजाद आलम एवं डॉ मो आबिद हुसैन द्वारा दो दिन के शिविर में करीब 300 लोगों की हृदय संबंधी जांच की गयी. मौके पर डॉ शहजाद ने बताया कि लोगों में जागरूकता की कमी है. इन्होंने बताया कि जांच शिविर के दौरान करीब 20 से 25 ब्लड सुगर, 25 ब्लड प्रेशर एवं 20-25 हृदय वैसे लोगों को पाया गया जिन्हें अपने बीमारी की जानकारी नहीं है और वैसे लोग न ही अपनी बीमारी से संबंधित इलाज करवा रहे थे और न ही कोई परहेज. इन्होंने बताया कि युवा एवं बुजुर्ग महिलाओं में भी खून की कमी पाया गया है . वैसे महिलाओं के लिए उन्होंने हरी सब्जी व आयरनयुक्त भोजन खाने की सलाह दी तथा बुजुर्ग महिलाओं के लिए कैलशियम व विटामिन डी खाने की सलाह दी. चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में शहर के चार बच्चे वैभव कुमार पांडेय, हरूण अंसारी,मो हुमायूं एवं अभिषेक के दिल में छेद पाया. जिस कारण बच्चों का शरीर नीला पड़ता जा रहा है. इसके इलाज के लिए उन्होंने सिर्फ सजर्री ही सवोंत्तम उपाय बताया. इन्होंने बताया कि बीपीएल कार्ड के द्वारा स्कॉर्ट जैसे अस्पताल में मुफ् त सजर्री की जाती है. वहां बिना बीपीएल कार्डधारियों के बच्चों के लिए डीएम से अनुशंसा करवाने के बाद एस्कॉट हॉस्पीटल में मुफ्त इलाज होने की बात कही. मौके पर लोगों को हार्ट अटैक से बचने के उपाय भी बताये. कार्यक्रम के सफल समापन पर संस्था के सचिव निर्मल कुमार के द्वारा किये प्रयास पर बधाई दिया. साथ ही कहा कि इनके अथक प्रयास से ही शिविर सम्पन्न हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










