कुश्ती का महासंग्राम देखने उमड़ी भीड़

Published at :25 Nov 2015 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
कुश्ती का महासंग्राम देखने उमड़ी भीड़

खगड़िया : गोशाला मेला परिसर में आयोजित पांच दिवसीय दंगल में मंगलवार को कुश्ती देखने लोगों भीड़ उमड़ पड़ी. फरकिया के पहलवानों के सामने कोई अन्य राज्य से पहुंचे पहलवान टीक नहीं पाये. हालांकि गोरखपुर के राकेश पहलवान ने टीकारामपुर के सोनू पहलवान को चित कर जीत अपने नाम कर लिया. उसरी गांव के कारेलाल […]

विज्ञापन

खगड़िया : गोशाला मेला परिसर में आयोजित पांच दिवसीय दंगल में मंगलवार को कुश्ती देखने लोगों भीड़ उमड़ पड़ी. फरकिया के पहलवानों के सामने कोई अन्य राज्य से पहुंचे पहलवान टीक नहीं पाये. हालांकि गोरखपुर के राकेश पहलवान ने टीकारामपुर के सोनू पहलवान को चित कर जीत अपने नाम कर लिया.

उसरी गांव के कारेलाल पहलवान ने गाजीपुर के संतोष पहलवान को कड़े मुकाबले में चित कर विजयी हुए. दिल्ली की महिला पहलवान ने हरियाणा की ज्योति पहलवान को चित कर दिया, जबकि अलौली के राहुल पहलवान व दिल्ली के ज्योति पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी का रहा.

अखाड़े में दिखे जिंस पहलवान

कुश्ती के दौरान दर्शकों के बीच से कुछ युवकों ने अपने हम उम्र के साथ जोर आजमाइश की. कुश्ती को देख कर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया. फिर क्या था जिंस पहने ही दोनों पहलवान कुश्ती के अखाड़े में पहुंच गये और एक दूसरे को चीत करने की कोशिश करने लगे. सोनू व राज कपूर को देख कर दर्शकों ने भरपूर मनोरंजन किया. दंगल कमेटी के अध्यक्ष भारत भूषण देव ने बताया कि बुधवार को दंगल में अन्य राज्य के आधे दर्जन महिला पहलवान व पुरुष पहलवान आपस में भिड़ेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन