बौरने भगवती मंदिर में 48 घंटे का रामधुन, दूसरे दिन भक्ति में डूबा रहा माहौल

Updated at : 02 Apr 2026 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
बौरने भगवती मंदिर में 48 घंटे का रामधुन, दूसरे दिन भक्ति में डूबा रहा माहौल

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु माता भगवती की पूजा-अर्चना के साथ रामधुन का श्रवण और दर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत पूर्वी बौरने पंचायत के बौरने स्थित भगवती मंदिर प्रांगण में आयोजित 48 घंटे के अखंड रामधुन के दूसरे दिन गुरुवार को पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा. सुबह से ही विद्वान पंडितों और आचार्यों की उपस्थिति में यजमानों द्वारा विधिवत पूजन और हवन संपन्न कराया गया. कार्यक्रम में विभिन्न रामधुन मंडलियों के साथ-साथ नेपाल से आई महिला मंडली ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी. नेपाल की महिला मंडली द्वारा भक्ति गीतों, संगीत और नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे श्रद्धालुओं ने काफी सराहा. पूरे आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है. दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु माता भगवती की पूजा-अर्चना के साथ रामधुन का श्रवण और दर्शन कर रहे हैं. कार्यक्रम की सफलता को लेकर समिति के सदस्य और ग्रामीण पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्था में जुटे हुए हैं. आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में नित्यानंद सिंह, बलवीर सिंह, राजकिशोर सिंह, चंदन सिंह, मोहन सिंह, संजीव कुमार सिंह, निर्भय सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण युवक बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं. भक्ति, संगीत और सामूहिक सहभागिता से सजा यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन