नाव परिचालन में मानकों का पालन नहीं

चौथम. अंचल क्षेत्र के 12 घाटों पर नाव परिचालन सुरक्षा की दृष्टि कोण से खतरे से खाली नहीं है. नाव परिचालन सेवा अधिनियम का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन हो रहा है. इसकी चिंता न तो नाव परिचालकों को है और न ही प्रशासनिक अधिकारियों को. कभी भी कोई भी अधिकारी आम जन सुरक्षा के बाबत न […]
चौथम. अंचल क्षेत्र के 12 घाटों पर नाव परिचालन सुरक्षा की दृष्टि कोण से खतरे से खाली नहीं है. नाव परिचालन सेवा अधिनियम का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन हो रहा है. इसकी चिंता न तो नाव परिचालकों को है और न ही प्रशासनिक अधिकारियों को. कभी भी कोई भी अधिकारी आम जन सुरक्षा के बाबत न तो घाटों का निरीक्षण करता है और न ही संचालन से संबंधित निर्देश दिये जाते हैं. इसके कारण नाव दुर्घटना बराबर होती रहती है. प्राय: ऐसा देखा जा रहा है कि आयोग्य मल्लाहों द्वारा नाव चलाया जाता है. वहीं पंपसेट लगा कर नाव का परिचालन अधिनियम के विरुद्ध माना जाता है. बावजूद प्रशासनिक अधिकारी इस रवैये से बेखबर है. नाव यातायात सुरक्षा अधिनियम के तहत नाव का फिटनेस प्रमाणपत्र आवश्यक है. इसके समय-समय पर जांच का प्रावधान है, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










