महेशखूंट में एनएच-31 पर तीन घंटे से जाम, वाहनों की लंबी कतार से यात्री परेशान

Updated:
विज्ञापन

NH 31 पर लगा महाजाम

सूचना मिलने पर महेशखूंट पुलिस जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन अब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है

विज्ञापन

महेशखूंट से आनंद देव ठाकुर की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

खगड़िया: महेशखूंट में एनएच-31 पर शुक्रवार को तीन घंटे से अधिक समय से भीषण जाम लगा हुआ है, जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जाम के कारण एनएच-31 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है और आम लोगों की आवाजाही रुक-सी गई है. सड़क पर फंसे वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं, जिससे स्थिति और भी खराब होती जा रही है.

सूचना मिलने पर महेशखूंट पुलिस जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन अब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है.

लगातार जाम लगे रहने से स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन