“हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत विद्यालय में पीटीएम का आयोजन
विद्यालय मे आयोजित संगोष्ठी मे शामिल अभिभावकगण और शिक्षक
संगोष्ठी के दौरान बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, घर पर पढ़ाई का अनुकूल वातावरण बनाने तथा मोबाइल और टीवी के दुष्प्रभावों को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया गया
खगड़िया (परबत्ता) से पलटु झा की रिपोर्ट:
खगड़िया: परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में शनिवार को “हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी” थीम पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान ने की, जबकि संचालन शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने किया.
संगोष्ठी के दौरान बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, घर पर पढ़ाई का अनुकूल वातावरण बनाने तथा मोबाइल और टीवी के दुष्प्रभावों को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया गया. शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और परिवार दोनों की समान और महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें.
इस मौके पर निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी, उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार सहित कई अभिभावक जैसे अरविंद कुमार राणा, जूली कुमारी, श्रवण मालाकार, भोला शर्मा, बादल कुमार, मंगल साह, कुमोद दास, शेखर दास, गुंजन देवी, संजीत कुमार के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










