पीडि़त परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख

खगडि़या. 28 मई को हुए नाव हादसे में एक युवती सहित चार महिलाओं के शव बरामद कर लिये गये हैं. मृत के परिजनों को राज्य सरकार से अनुमोदन प्राप्त होते ही चार-चार लाख रुपये का चेक दिया जायेगा. जिलाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा होने पर मृत के परिजनों को मुआवजे की राशि […]
खगडि़या. 28 मई को हुए नाव हादसे में एक युवती सहित चार महिलाओं के शव बरामद कर लिये गये हैं. मृत के परिजनों को राज्य सरकार से अनुमोदन प्राप्त होते ही चार-चार लाख रुपये का चेक दिया जायेगा. जिलाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा होने पर मृत के परिजनों को मुआवजे की राशि जिला स्तर से ही दी जाती है. पर, गैर प्राकृतिक आपदा से पीडि़त परिजनों को मुआवजे की राशि जिला स्तर से राज्य को अनुमोदन के लिए भेजी जाती है. अनुमोदन प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर मुआवजे की राशि पीडि़त परिजनों को दे दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










