3 करोड़ 40 लाख रुपये बंटा गया फसल क्षति मुआवजा

Published at :26 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
3 करोड़ 40 लाख रुपये बंटा गया फसल क्षति मुआवजा

खगडि़या . सदर प्रखंड के 26 पंचायतों क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि-आंधी के कारण सरकारी सर्वे के अनुसार तीन करोड़ 40 लाख 23880 रुपये फसल क्षति का मुआवजा की राशि कृषकों के बीच बांटी जायेगी. शेष एक करोड़ 66 लाख 42 849 रुपये की मांग जिला प्रशासन ने और किया है. 5014 कृषकों में क्रमवार 70 […]

विज्ञापन

खगडि़या . सदर प्रखंड के 26 पंचायतों क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि-आंधी के कारण सरकारी सर्वे के अनुसार तीन करोड़ 40 लाख 23880 रुपये फसल क्षति का मुआवजा की राशि कृषकों के बीच बांटी जायेगी. शेष एक करोड़ 66 लाख 42 849 रुपये की मांग जिला प्रशासन ने और किया है. 5014 कृषकों में क्रमवार 70 लाख रुपये कृषकों के खाते में भेजा गया है, शेष भेजने की तैयारी की जा रही है. इधर बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के कुल 7685 आवेदन के विरुद्ध 5014 आवेदन की जांच की गयी है. शेष आवेदनों की जांच कि जा रही है. छोटे-बड़े कृषकों को फसल क्षति मुआवजे की राशि दी जायेगी. जो स्वयं भूधारी हों या पट्टा एवं लिखित रूप से खेती कर रहे हैं उन्हें मुआवजा उनके खाते में भेज दिया गया है. किसान अपने खाते की जांच करें.किस पंचायत के कितने कृषक लेंगे लाभबरैय पंचायत के 388, रानी सकरपुरा के 239 ,बेला सिमरी के 306 ,ओलापुर गंगौर 376 ,तेताराबाद 277, जलकौड़ा 52, लाभगांव 255, जहांगीरा 308 , कासीमपुर 271, कोठिया 104, मथुरापुर 98, सन्हौली 124, बछौता 221, मदास उत्तरी 351, भदास दक्षिणी 335, घुसमुरी विसनपुर 351, उतरमाड़र167, रसौक 186, माड़र उत्तरी 272, माड़र दक्षिणी 283 ,रांको 170, गौड़ाशक्ति 360, संसारपुर 191, रहीमपुर उत्तर 235 ,रहीमपुर दक्षिणी 210, रहीमपुर मध्य पंचायत के 417 कृषकों के खातों में फसल क्षति के मुआवजे की राशि भेजी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन