भूकंप से बेलदौर में भी भारी नुकसान

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग जगहो पर बीते रविवार को आये भूकंप के झटकों के दर्जनों घरों के छत व दीवारों में खतरनाक दरारें आ गयी है. तो लगभग आधे दर्जन के आसपास छतदार मकान के ध्वस्त होने का मामला प्रकाश मे आया है. इस संदर्भ में बेला नोवाद निवासी प्रखंड व्यापार मंडल के […]
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग जगहो पर बीते रविवार को आये भूकंप के झटकों के दर्जनों घरों के छत व दीवारों में खतरनाक दरारें आ गयी है. तो लगभग आधे दर्जन के आसपास छतदार मकान के ध्वस्त होने का मामला प्रकाश मे आया है. इस संदर्भ में बेला नोवाद निवासी प्रखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंदेश्वरी शर्मा ने सीओ व थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर जानकारी दी कि बीते रविवार को 12.41 बजे आये भूकंप के झटकों ने नवनिर्मित भवन के छत के पोर्टिको को ध्वस्त कर दिया. धरती डोलने का अनुभव करते ही परिवार समेत घर से बाहर भागे इसी दौरान तेज आवाज के साथ भवन के शेष हिस्से से अलग होकर पोर्टिको टूटकर जमीन पर गिरकर चुर चुर हो गया. भूकंप के झटके से घर के छत व दीवारों पर कई जगह दरारे पड़ गयी. सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मी को भूकंप झटकों से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की अविलंब सूची बनाने का निर्देश दिया गया है.विभागीय नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










