माड़र में किया गया विधायक का नागरिक अभिनंदन

Published at :26 Apr 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
माड़र में किया गया विधायक का नागरिक अभिनंदन

फोटो है.19 मेंकैप्सन: स्कूली बच्चों को राशि वितरित करती विधायक पूनम देवी यादव. प्रतिनिधि, खगडि़यासदर विधायक सह नव मनोनीत महिला बाल विकास समिति के सभापति पूनम देवी यादव का माड़र गांव में नागरिक अभिनंदन किया गया. नागरिक अभिनंदन के बाद विधायक श्रीमती यादव ने उच्च विद्यालय मोरकाही में पढ़ रहे स्कूली बच्चों के बीच मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

फोटो है.19 मेंकैप्सन: स्कूली बच्चों को राशि वितरित करती विधायक पूनम देवी यादव. प्रतिनिधि, खगडि़यासदर विधायक सह नव मनोनीत महिला बाल विकास समिति के सभापति पूनम देवी यादव का माड़र गांव में नागरिक अभिनंदन किया गया. नागरिक अभिनंदन के बाद विधायक श्रीमती यादव ने उच्च विद्यालय मोरकाही में पढ़ रहे स्कूली बच्चों के बीच मुख्यमंत्री बालक बालिका साइकिल योजना की राशि का वितरण किया. उन्होंने उपस्थित 66 छात्र-छात्राओं के बीच राशि का वितरण किया. इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों व लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के दर्जनों उच्च विद्यालयों को बारहवीं का दर्जा दिया जाय. कोसी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर सदन में आवाज उठायी. स्वयं मुख्यमंत्री से मिल कर पीजी की पढ़ाई की शुरुआत करायी. खगडि़या में मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग मुख्यमंत्री से की है. उन्होंने ने सरकार की उपलब्धि की चर्चा करते हुए कहा कि मैट्रिक कक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होने पर दस हजार प्रोत्साहन राशि दी जाती है. उन्होंने कहा कि उत्तर माड़र के समुचित विकास के संकल्पित है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आशीर्वाद मिला तो बागमती नदी पर पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सभी गांव व टोला को सड़क से जोड़ दिया जायेगा. इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष विनय कुमार वरुण, समाजसेवी राकेश पासवान शास्त्री, मुखिया रवींद्र पासवान, पंसस मुकेश सिंह, विद्यालय के प्राचार्य रणधीर कुमार रंजन, शिक्षक रुचिका राज, वरुण झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन