घर में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं लोग

चौथम. बीते 24 घंटे में तीन बार भूकंप के झटके से लोग डेर सहमे हैं. भूकंप आपदा के खौफ से लोग घर में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. रविवार के 12 बज कर 42 मिनट पर भूकंप के झटके से लोगों में अफरातफरी मचने लगी. फनमेंट स्कूल के आवासीय बच्चों में भूकंप के झटके […]
चौथम. बीते 24 घंटे में तीन बार भूकंप के झटके से लोग डेर सहमे हैं. भूकंप आपदा के खौफ से लोग घर में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. रविवार के 12 बज कर 42 मिनट पर भूकंप के झटके से लोगों में अफरातफरी मचने लगी. फनमेंट स्कूल के आवासीय बच्चों में भूकंप के झटके से अफरा तफरी मच गयी. मरीज हॉस्पीटल से भाग कर बाहर मैदान में आने लगे. हॉस्पीटल से भागने के क्रम में कई छोटे छोटे बच्चें को हल्की चोट भी लगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भूकंप आपदा के लगातार झटके से उत्पन्न खौफ के माहौल को देखते निजी एवं सरकारी विद्यालय को अगले दो दिनों सोमवार ,मंगलवार को बंद करने की घोषणा कर दी है. स्कूल के व्यवस्थापक सभी बच्चों के अभिभावकों को अपना बच्चा ले जाने के लिए अगाह कर दिया है. इधर बुजुर्ग दीप नारायण सिंह, दिनेश्वर प्रसाद सिंह का मनाना है कि इस तरह भूकंप के लगातार झटके अपने जीवन काल में कभी नहीं देखा है. पहलीवार इस तरह के भूकंप देखा है. अनुभव किया है. हालांकि प्रखंड क्षेत्र में भूकंप के तबाही के असर का खबर नहीं है. लेकिन लोगों में खौफ का असर देखा जा रहा है. मौसम विभाग द्वारा शनिवार से 48 घंटे तक भूकंप के झटके की संभावना से लोगों में डर सहमे है. भूकंप आपदा के प्रभाव से क्षति के आकलन एवं राहत सुविधा के लिये प्रशासन द्वारा पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है. वहीं दौरान घायलों को स्वास्थ्य सुविधा के लिये सभी अस्पताल एवं नीमी क्लिनिक को सतर्क कर दिया गया. वहीं सभी एनजीओ सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं को राहत बचाव सेवा देने के लिए प्रशासनिक निर्देश कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










