सांसद ने अनशकारियों को किया सम्मानित

खगडि़या : जिले में आंदोलन के दौरान समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं को सांसद पप्पू यादव ने चादर भेंट कर सम्मानित किया. जन संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री यादव द्वारा रसौंक माड़र निवासी व अनशनकारियों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया. युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी […]
खगडि़या : जिले में आंदोलन के दौरान समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं को सांसद पप्पू यादव ने चादर भेंट कर सम्मानित किया. जन संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री यादव द्वारा रसौंक माड़र निवासी व अनशनकारियों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया.
युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि माड़र की मालती धार, पुल, माड़र रसौक पक्की सड़क माड़र अमनी पक्की सड़क के सवाल पर मार्च 2009 में आमरण अनशन किया गया था. इसमें मनोहर यादव, इ धर्मेंद्र कुमार के अलावा 10 रसौक माड़र के वयोवृद्ध आंदोलनकारी की मुख्य भूमिका रही थी.
सबसे बड़ी बात यह है कि उस आंदोलन में युवा शक्ति के साथ राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की भी अहम भूमिका रही थी. मौके पर रामखेलावन, बिंदेश्वरी गुप्ता, महादेव चौधरी, मो बेलाल अहमद, आनंदी प्रसाद साह, राजेंद्र प्रसाद साह, मो जुल्फीकार अली, चंद्रदेव शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










