सड़क निर्माण कराने की डीएम से मांग

Published at :10 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण कराने की डीएम से मांग

खगडि़या. गोगरी प्रखंड के पौरा गांव के दर्जनों लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगायी है.२ प्रखंड के पौरा गांव निवासी सुशील बिहारी व पंकज सिंह ने डीएम को आवेदन देकर बताया कि पौरा पंचायत जाने के लिए सड़क नहीं है. सड़क नहीं रहने के कारण लोग जिला मुख्यालय भी […]

विज्ञापन

खगडि़या. गोगरी प्रखंड के पौरा गांव के दर्जनों लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगायी है.२ प्रखंड के पौरा गांव निवासी सुशील बिहारी व पंकज सिंह ने डीएम को आवेदन देकर बताया कि पौरा पंचायत जाने के लिए सड़क नहीं है. सड़क नहीं रहने के कारण लोग जिला मुख्यालय भी नहीं पहुंच पा रहे हैं. गंभीर बीमारी होने पर लोगों की मौत गांव में ही इलाज के बिना हो जा रही है. सर्वाधिक परेशानी बरसात के दिनों में होती है. लोग घर से पैदल भी नहीं निकल पाते हैं. जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पौरा गांव के लिए सड़क का निर्माण कराया जायेगा. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व भी लोक गायक सुनील छैला बिहारी ने मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त को गांव की समस्याओं से अवगत कराया. आयुक्त ने भी उन्हें आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण का कार्य आरंभ हो जायेगा. सड़क निर्माण शुरू नहीं होने के बाद पुन: ग्रामीणों ने डीएम को व्यथा सुनाई. ग्रामीण पंकज कुमार सिंह व सुशील ने डीएम को बताया कि पौरा जाने के लिए यदि एनएच 107 सोनवर्षा घाट से बीरवास तक बीएन बांध पर सड़क निर्माण किया जाये तो लोगों को आवागमन की सुविधा होगी. उन्होंने पकरैल से पौरा तक पीएमजीएसवाई से बन रहे अधूरे सड़क तथा गौछारी से पौरा तक बन रहे अधूरे सड़क, पसराहा से पीपरपांती नवटोलिया तक बन रहे अधूरे सड़क की जानकारी दी. ग्रामीणों ने बताया कि महेशखूंट से लेबा तक सड़क निर्माण कर दिया जाता है तो पौरा पंचायत के आस पास के दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा बहाल हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन