स्कूल के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मांगी पुलिस बल

बेलदौर. प्राईमरी स्कूल ठाठा बासा के लिए प्रस्तावित जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए सीओ ने पुलिस बल की मांग की है. जानकारी के मुताबिक प्राईमरी स्कूल के ठाठा बासा के लिए गांव में ही लगभग साढे छह कट्ठा गैरमजरुआ जमीन है. जिस पर कि कुछ स्थानीय लोगों का कब्जा है. इस जमीन को […]
बेलदौर. प्राईमरी स्कूल ठाठा बासा के लिए प्रस्तावित जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए सीओ ने पुलिस बल की मांग की है. जानकारी के मुताबिक प्राईमरी स्कूल के ठाठा बासा के लिए गांव में ही लगभग साढे छह कट्ठा गैरमजरुआ जमीन है. जिस पर कि कुछ स्थानीय लोगों का कब्जा है. इस जमीन को विगत 26 मार्च को सीओ ने पुलिस बल के मौजूदगी में खाली करवाने का असफल प्रयास किया था. लेकिन अतिक्रमण करने वाले परिवार के महिलाओं का सख्त विरोध के कारण वे इसे उस तिथि को इस जमीन को अक्रिमण मुक्त करवाने में सीओ विफल रहे. जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए अगामी 16 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है. इस तिथि को सीओ ने बीईओ को दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए 20 पुरुष सिपाही बल एवं 5 महिला सिपाही बल देने की मांग अधिकारियों को पत्र लिखकर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










