नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला थाने में दर्ज

बेलदौर : महादलित वर्ग के एक किशोरी के साथ शिक्षक के द्वारा छेड़ छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की है. इस संबंध में पीडि़त नाबालिग की मां ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के शिक्षक सह सीआरसी पद पर कार्यरत दयानंद गुप्ता के उपर अपने […]
बेलदौर : महादलित वर्ग के एक किशोरी के साथ शिक्षक के द्वारा छेड़ छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की है. इस संबंध में पीडि़त नाबालिग की मां ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के शिक्षक सह सीआरसी पद पर कार्यरत दयानंद गुप्ता के उपर अपने पुत्री के साथ छेड़ छाड़ किये जाने की शिकायत की है.
जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय पीडि़त किशोरी अपने घर के आंगन में पशु के लिए चारा की कुट्टी काट रही थी. इसी क्रम में आरोपित चालीस वर्षीय शिक्षक उसके घर पहुंचकर पीडि़ता से उसके मां के बारे में पूछा. जब वह आश्वस्त हो गया कि उसकी मां बहियार गई हुई है तो वह उसे अकेले देखकर मौका पाते ही उसके साथ छेड़ छाड़ करना शुरू कर दिया.
जब लड़की ने शोर मचाई तो आरोपित वहीं से भाग गया. पीडि़ता ने इस बात की जानकारी अपने मां को संध्या में घर आने पर दी. घटना के दूसरे दिन पीडि़ता अपने मां एवं अनय परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दिया. शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










